Home News Posts उत्तराखंड 590 नशीले इंजेक्शन सहित एक गिरफ्तार

590 नशीले इंजेक्शन सहित एक गिरफ्तार

0
591

हजारों की नगदी व तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद

उधमसिंहनगर। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को कल देर रात खासी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को दबोच कर उसके पास से 590 नशीले इंजेक्शन, हजारों की नगदी व तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार कल देर शाम थाना रूद्रपुर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक नशा तस्कर नशीले पदार्थो की डिलीवरी हेतू आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करतेे हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैंिकंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को बराङ कालोनी जाने वाले तिराहे के समीप बाइक सवार एक संदिग्ध आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रोकना चाहा तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 590 नशीले इंजेक्शन, 11250 रूपये की नगदी बरामद की। पूछताछ में उसने अपना नाम कपिल गोयल उर्फ विक्की उर्फ संकट पुत्र प्रेम चन्द्र गोयल निवासी इन्द्रा कालोनी गली रुद्रपुर बताया। बताया कि उक्त नशीले इन्जेक्शन को वह सरफराज निवासी बिलारी उ.प्र. से रुद्रपुर, ट्राजिट कैम्प में बेचने हेतु ट्राजिट कैम्प निवासी मोंटू सैनी के कहने पर खरीदकर लाया था। जिसकी अब पुलिस को तलाश है। बरामद इंजेक्शन की कीमत एक लाख रूपये बतायी जा रही है। बहरहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here