Home News Posts उत्तराखंड 45 बहरूपी साधू गिरफ्तार

45 बहरूपी साधू गिरफ्तार

0
511
  • ऑपरेशन कालनेमी उतारेगा ढोंगियों के मुखौटेः एसएसपी

हरिद्वार। ढोंगी साधुओं के खिलाफ चलाये जा रहे आपरेशन कालनेमी के तहत पुलिस ने अलग—अलग स्थानों से 45 बेहरूपी साधुओं को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी के अनुसार ऑपरेशन कालनेमी के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा ऐसे ढोगी बाबा जो साधु संतो का वेश धारण कर जनता की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड करते हैं, को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में देहात क्षेत्र की टीम द्वारा कलियर क्षेत्र से 6 ढोंगी साधुओं को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। वहीं शहर क्षेत्र की टीम ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए कोतवाली नगर से 13 श्यामपुर से 18 व कनखल स 8 ढोंगी साधुओं को गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here