Home News Posts उत्तराखंड पांच जिलाधिकारियों समेत 44 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले

पांच जिलाधिकारियों समेत 44 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले

0
320


देहरादून। शासन ने पांच जिलाधिकारियों समेत 44 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। आईएएस ललित मोहन रयाल को नैनीताल, गौरव कुमार चमोली, आशीष भटगाईं पिथौरागढ़, अंशुल सिंह अल्मोड़ा, आकांक्षा कोंडे को बागेश्वर का जिलाधिकारी बनाया गया है। सचिव दिलीप जावलकर से ग्राम्य विकास, ग्रामीण निर्माण विभाग का जिम्मा हटा कर सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल को दिया गया। डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम से निदेशक मत्स्य का चार्ज हटा कर पीसीएस चंद्र सिंह धर्मशक्तू को दिया गया। पंचायतीराज विभाग का जिम्मा सचिव चंद्रेश यादव से हटकर विशेष सचिव डा. पराग मधुकर धकाते को दिया गया। सचिव रणवीर सिंह चौहान से महानिदेशक कृषि एवं उद्यान का चार्ज हटा कर आयुक्त खाद्य बनाया गया। मेलाधिकारी सोनिका को उपाध्यक्ष हरिद्वार विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।

Transfer-List_2025

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here