Home News Posts गैस सिलेंडर फटने से 4 घर जलकर हुए राख, मची अफरा—तफरी

गैस सिलेंडर फटने से 4 घर जलकर हुए राख, मची अफरा—तफरी

0
250

उत्तरकाशी। मोरी विकासखंड के एक गाँव में देर रात एक सिलेंडर फटने से आग लग गई। लकड़ी के मकान होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया जिसकी चपेट में आकर तीन अन्य मकान भी जलकर खाक हो गए। हादसे से गाँव में आस—पास के अन्य मकानों को भी नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार जनपद उत्तरकाशी में मोरी ब्लॉक के नैटवाड़ गांव में बीती देर रात रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। मकान लकड़ी का था जिस कारण आग तेजी से फैल गई और आस—पास के घरों तक भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि आग का प्रकोप इतना भयंकर था कि जिसकी चपेट में आकर चार घर जलकर राख हो गए, जबकि आठ घरों में भी भारी नुकसान हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने कठिनाईयों के बावजूद आग को नियंत्रित किया। लेकिन आग बुझाते समय चार घरों का सारा सामान जलकर पूरी तरह से मिटृी में मिल गया। जबकि आस—पास के कुछ अन्य घर भी छतिग्रस्त हुए हैं लेकिन इस घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here