December 6, 2023जयपुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार 5 दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से पूरे राजस्थान में विरोध भड़क उठा है। राजपूत करणी सेना समेत कुछ अन्य संगठनों ने बुधवार को राजस्थान बंद का ऐलान किया है। उदयपुर में आक्रोशित भीड़ ने कलेक्ट्रट पर पथराव कर दिया। वहीं जयपुर समेत पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। सुखपाल सिंह का शव जयपुर में मेट्रो मास अस्पताल में रखा है। वहां बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए एक्शन फोर्स तैनात कर दी गई है। जोधपुर से लेकर बूंदी तक में लोग सड़क पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। सड़क पर टायरें तक जलाई जा रही हैं। डीजीपी उमेश मिश्रा और पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज ने लोगों से शांति बरतने की अपील की है। । पुलिस ने देर रात तक कुछ संदिग्ध बदमाशों को भी पूछताछ के लिए पकड़ा है, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है। बता दें, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद उनका शव मेट्रो मास हॉस्पिटल में ही रखा हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही अन्य मांगे पूरी होने तक शव लेने से इनकार कर दिया है। पूरी रात मेट्रो मास हॉस्पिटल के बाहर राजपूत समाज के लोग धरने पर बैठे रहे है। साथ ही सर्व समाज के नेता भी धरने में शामिल हो गए हैं। धरना स्थल पर पुलिस का भारी जाब्ता, वज्र वाहन और अग्नि वर्षा गाड़ियों के साथ दमकल भी की तैनाती की गई है।
December 6, 2023पिथौरागढ़। प्रेमी के साथ मिलकर षडयंत्र कर पति को जान से मारने की कोशिश करने वाली एक महिला को तीन लोगों सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।जानकारी के अनुसार बीती 24 नवम्बर को कैलाश नाथ निवासी केदार कॉलोनी पिथौरागढ़ द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर देकर बताया गया था कि 21 नवम्बर की रात को उसके चचेरे भाई मनोज नाथ पुत्र कृष्ण नाथ निवासी ग्राम सेलीभीड़ा पोस्ट चमाली थाना व जिला पिथौरागढ़ व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात में उसके घर में घुसकर उसका गला घोटकर जान से मारने का प्रयास किया गया था। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान सामने आया कि पीड़ित कैलाश नाथ की पत्नी कविता देवी के कैलाश नाथ के चचेरे भाई मनोज नाथ के साथ विवाहेत्तर प्रेम संबंध थे, जिस कारण कविता देवी व मनोज नाथ कैलाश नाथ को मारकर अपने रास्ते से हटाना चाहते थे। कविता देवी ने मनोज नाथ व कैलाश नाथ के एक और चचेरे भाई नवीन नाथ पुत्र अर्जुन नाथ निवासी ग्राम सेलीभीड़ा पो. चमाली पिथौरागढ़ के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र कर अपने पति कैलाश नाथ को मारने हेतु आरोपियों को लखनऊ से बुलाया तथा 21 नवम्बर की रात को उसे जान से मारने का प्रयास किया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस द्वारा सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को सूचना मिली कि उक्त मामले के सभी आरोपी रोडवेज स्टेशन पिथौरागढ़ मेें देखे गये है तथा वह कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल बताये गये स्थान पर दबिश देकर सभी आरोपियों मनोज नाथ, नवीन नाथ व कविता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
December 6, 2023कार्यक्रम स्थल के आसपास ड्रोन पर प्रतिबंध रहेगा देहरादून। एफआरआई में उत्तराखण्ड ग्लोबल इंनवेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रतिभाग करने पर पुलिस ने सुरक्षा के कडें इंतेजाम किये तथा पुलिस अधिकारियों ने पुलिस को ब्रीफ करते हुए निर्देश दिये कि डयूटी पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।आज यहां आठ दिसम्बर से एफआरआई देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड ग्लोबल इंनवेस्टर्स समिट —2023 में प्रधानमंत्री, भारत सरकार, नरेंद्र मोदी के प्रतिभाग करने के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल की आज अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था व अन्य उच्चाधिकारी गणों द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम हेतु किये गये सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते हुए वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य में सभी अधिकारी/कर्मचारियो को सजग एवं सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। ब्रीफिंग में अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक गढवाल रेंज, पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण, पुलिस उप महानिरीक्षक अभिसूचना तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उपस्थित पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए बताया कि सभी अधिकारी/ कर्मचारी ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से 03 घण्टे पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर, अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में अपने प्रभारी अधिकारी से जानकारी प्राप्त कर ले तथा ड्यूटी स्थल व उसके आस—पास के स्थानों को भली—भांति चैक कर लिया जाये। ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने साथ पहचान पत्र तथा ड्यूटी कार्ड अवश्य रखे। कार्यक्रम स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनो को ही विधिवत चेकिंग/ फ्रिस्किंग के बाद ही जाने की अनुमति दी जाए। इसके अतिरिक्त ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न किया जाए और न ही बिना बताये अपने ड्यूटी प्वांईट को छोडा जाये। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित पुलिस कर्मी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह सादे व वर्दी में लगने वाले समस्त पुलिस बल की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चौक करते हुए उन्हें ड्यूटी के सम्बन्ध में भली भांति ब्रीफ कर लें तथा इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुत्तQ अधिकारी/कर्मचारीगण अपने ड्यूटी स्थल को छोडकर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हों।वीवीआईपी रुट प्रभारी को निर्देशित किया कि वीवीआईपी कार्यक्रम से पूर्व ही सम्पूर्ण रुट व्यवस्था का भली प्रकार निरीक्षण कर मार्ग में हो रहे निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण करने हेतु संबंधित कार्यदायी संस्था से संपर्क कर निर्देशित करें साथ ही यह भी सुनिश्चित कर लें कि वीवीआईपी रुट पर किसी प्रकार की निर्माण सामग्री न पड़ी हो। इसके अतिरिक्त सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री के भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थल व उसके आस—पास के क्षेत्र में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा, इस दौरान किसी को भी उत्तQ क्षेत्र में ड्रोन उडाने की अनुमति नहीं होगी। ब्रीफिंग में एपी अंशुमन (एडीजी, लॉ एण्ड आर्डर), करन सिंह नगन्याल (आईजी गढवाल रेंज), बरिंदर जीत सिंह (डीआईजी प्रशिक्षण), दलीप सिंह कुवंर (डीआईजी इण्टेलिजेंस), जय सिंह (एसएसपी देहरादून) अन्य अधिकारी गण तथा ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
December 6, 2023पांच राज्यों के चुनावी नतीजोें के बाद इंडिया गठबंधन की मुश्किलें अब बढ़ती दिख रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के दिल्ली आवास पर होने वाली इंडिया महागठबंधन की बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आज होने वाली इस प्रस्तावित बैठक के बारे में कहा जा रहा है कि वह अब इस महीने के अंतिम सप्ताह में होगी। चुनावी नतीजों के बाद गठबंधन के सहयोगी दलों के तमाम नेताओं की जो प्रतिक्रियाएं कांग्रेस को लेकर आई थी उनसे यह संकेत मिलने लगे थे कि वह कांग्रेस के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है और गठबंधन में उतनी तवज्जो भी देने के पक्ष में नहीं है जितनी दी जा रही है। सच यह है कि इन विधानसभा चुनावों में गठबंधन के फार्मूले पर काम नहीं किया गया। तमाम दल और उनके नेताओं की सोच और तर्क यही रहा कि इंडिया महागठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बनाया गया है उसका किसी भी राज्य विधानसभा चुनाव से कोई सरोकार नहीं है। राज्यों के चुनाव में सभी अपने—अपने दम पर चुनाव लड़े। लेकिन इस महागठबंधन के नेताओं की यह सोच गलत थी। उन्हें यह पहले से पता था कि अगर कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता है तो भाजपा इसे कांग्रेस नहीं महागठबंधन की नाकामी के तौर पर प्रदर्शित करेगी। भले ही कांग्रेस आशातीत प्रदर्शन करने में नाकाम साबित हुई हो लेकिन जिन दो राज्यों में राजस्थान और मध्य प्रदेश में उसे हार का सामना करना पड़ा है वह कोई अप्रत्याशित हार नहीं है। इसकी संभावना पहले से ही दिखाई दे रही थी, हां छत्तीसगढ़ में उसकी दोबारा सरकार बनने की संभावना थी जो नहीं बन सकी लेकिन कांग्रेस ने इन तीनों ही राज्यों में जितनी जितनी सीटें जीती है वह कांग्रेस की करारी हार या उसके सुपड़ा साफ होने जैसी स्थिति भी नहीं है। लेकिन विडंबना यह है कि कांग्रेस ने तेलंगाना में जीत हासिल की है अब गठबंधन के सहयोगी उसका जिक्र तक करने को तैयार नहीं है। और वह कांग्रेस पर कटाक्ष करने में लगे हुए हैं। गठबंधन के सहयोगी दलों ने वह तो किया नहीं जो उन्हें इन चुनावों के दौरान करना था लेकिन वह सब जरूर किया जो नहीं करना चाहिए। मध्य प्रदेश में सपा नेता अखिलेश यादव कांग्रेस को वोट न देने की अपील मतदाताओं से करते दिखे। सवाल यह है कि कांग्रेस के बारे में तमाम तरह की बातें करने वाले सहयोगी महागठबंधन के नेताओं ने मध्य प्रदेश या राजस्थान अथवा छत्तीसगढ़ में खुद कौन से झंडे गाढ़ दिए हैं लेकिन अब दल कांग्रेस को तीन राज्यों में मिली हार के बाद उसकी औकात की बात कर रहे हैं। गठबंधन के नेताओं को यह अच्छे से समझ लेना चाहिए कि इससे उनका अपना और महागठबंधन का कुछ भी भला होने वाला नहीं है। उन्हें इसका नुकसान ही होगा। चुनाव में हार जीत भले ही कोई मायने न रखती हो और गठबंधन की राजनीति में निजी स्वार्थ सबसे बड़ी बाधा रहे हो लेकिन इस समय इन चुनाव परिणामों के बाद जिस तरह की क्रिया प्रतिक्रियाएं आ रही हैं वह महागठबंधन की गांठो को जरूर ढीला कर रही है। अगर हालात यही रहते हैं तो चुनाव तक इस गठबंधन में यह दरारे और भी अधिक बड़ी हो सकती हैं। इन चुनाव नतीजों के बाद भाजपा का जोश जितना हाई दिखाई दे रहा है वह गठबंधन की बड़ी मुश्किल बन सकता है। वैसे भी जब से देश में गठबंधन की राजनीति शुरू हुई है उसके तजुर्बे कोई अच्छे नहीं रहे हैं चुनाव से पूर्व या बाद में किए जाने वाले गठबंधनों में राजनीतिक अस्थिरता हमेशा ही बनी रही है। लेकिन कांग्रेस के कमजोर होने के बाद इसके अलावा अन्य दलों के पास कोई विकल्प भी शेष नहीं बचा है। भाजपा का कोई एक दल कम से कम वर्तमान के हालात में तो मुकाबला करने की स्थिति में नहीं है। भाजपा को इसका प्रमुख लाभ भी मिल रहा है विपक्ष इस तरह आपसी खींचतान में लगा रहे भाजपा के लिए इससे अच्छा भला और क्या हो सकता है।
December 6, 2023नई दिल्ली। वलसाड में 50 साल के एक भिखारी की भूख से मौत हो गई। बताया जा है कि उसके पास 1।14 लाख रुपये कैश थे, फिर भी वह भूख से उसके प्राण निकल गए। उसका शव गांधी लाइब्रेरी के पास पड़ा हुआ मिला। एक दुनकानदार ने आपातकालीन सेवाओं को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन भावेश पटेल और उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने पाया कि बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत बिगड़ रही है और बाद में उन्हें इलाज के लिए वलसाड सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्टों के अनुसार, अस्पताल के कर्मचारियों को भिखारी के पास से काफी मात्रा में नकदी मिली, जिसमें 500 रुपये के 38 भारतीय मुद्रा नोट, 200 रुपये के 83 नोट, 100 रुपये के 537 नोट और 20 रुपये और 10 रुपये के अतिरिक्त नोट शामिल थे। इन सभी नोटों को इकट्ठा किया गया था और छोटे प्लास्टिक बैग में उसके स्वेटर की जेब में लपेटा गया था। पुलिस को नकदी सौंप दी गई है। वलसाड सिविल अस्पताल के डॉ। कृष्णा पटेल ने कहा ‘जब मरीज को हमारे पास लाया गया, तो उसने चाय मांगी। हमें लगा कि वह भूखा है और उसका ब्लड शुगर लेवल कम हो गया। हमने सलाइन डाली और इलाज शुरू किया। एक घंटे बाद उसकी मौत हो गयी। पिछले कुछ दिनों से उन्होंने कुछ भी नहीं खाया था।’ भिखारी की पहचान की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने व्यवस्थित तरीके से 500, 200 और 100 रुपये के नोटों की गड्डियों में रखी नकदी को कब्जे में ले लिया है।
December 5, 2023देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत दिलाराम बाजार में स्थापित 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहर के प्रमुख स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित होने से आम जनता में देश प्रेम और राष्ट्रीयता की भावना का और तेजी से प्रसार होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचन्द अग्रवाल, सुबोध उनियाल, विधायक खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका, एसएसपी अजय सिंह, अपर नगर आयुक्त वीर सिंह बुदियाल उपस्थित थे।