Home News Posts उत्तराखंड यात्री वाहन पर गिरे पत्थर, 2 की मौत 4 घायल

यात्री वाहन पर गिरे पत्थर, 2 की मौत 4 घायल

0
850

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ की यात्रा पर जा रहा एक यात्री वाहन गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस व स्थानीय लोगों ने मृतको व घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहंा घायलो का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार बीती शाम लगभग पौने छह बजे रुद्रप्रयाग—गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक यात्री वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार टिहरी जिले का चालक और एक यात्री की मौत हो गई जबकि चार यात्री घायल हो गए। छत्तीसगढ़ निवासी सभी घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि बीती शाम लगभग पौने छह बजे गंगोत्री धाम से केदारनाथ की यात्रा पर जा रहा एक यात्री वाहन गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गया। जब तक चालक कुछ समझ पाता एक के बाद एक गिरे भारी पत्थरों से वाहन का आगे का हिस्सा और छत क्षतिग्रस्त हो गई। पिछला टायर भी निकल गया। हादसे में वाहन चालक राजेश रावत (38) पुत्र राय सिंह रावत निवासी लंबगांव नई टिहरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच यात्री घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से अस्पताल पहुंचाया। ऊखीमठ थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौहान ने बताया कि यात्री छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने टिहरी लंबगांव निवासी राजेश रावत का वाहन बुक किया था। चालक के सिर और छाती पर पत्थर लगने से मौत हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायल श्ौलेश कुमार (24) पुत्र मोहन लाल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घायलों के नाम लक्ष्मण (24) पुत्र धनीराम, ओंकार सिंह राजपूत (25) पुत्र बीरेंद्र सिंह, दिपेश यादव (19) पुत्र गोविंद यादव व चित्रांश साहू (24) पुत्र ओंकार साहू निवासी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here