Home ताजा ख़बर चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत

0
3364




पीएम मोदी ने दुख जताया

बेंगलुरु। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था। इसी दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई और 11 लोगों की मौत की खबर सामने आई। इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा, ‘बेंगलुरु में हुई दुर्घटना बहुत ही दुखद है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द स्वस्थ हो जाएं।’
दरअसल आईपीएल में 18 साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीत हासिल की है। इसी जीत की खुशी में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था। इस मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ स्टेडियम के बाहर पहुंच गई। हालात ये बन गए कि भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस भगदड़ में 11 लोगों की जान गई है और कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here