Home News Posts स्कूल बस के ऊपर गिरा 1 हजार किलो का कद्दू !

स्कूल बस के ऊपर गिरा 1 हजार किलो का कद्दू !

0
1054


नई दिल्ली। घरों में बनने वाले कद्दू का साइज कितना होता होगा, खरबूजे जितना, या फिर एक फुटबॉल जितना! पर क्या आपने कभी 1 हजार किलो का कद्दू देखा है? शायद नहीं देखा होगा। मगर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 1 हजार किलो से ज्यादा भारी कद्दू एक क्रेन से लटकाया गया है और वो एक स्कूल बस पर गिराया जा रहा है।
कद्दू के गिरने से बस की जो हालत हुई, वो देखने लायक है। इंस्टाग्राम अकाउंट वायरल हॉग पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं। हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गाय है जिसमें एक कद्दू को गाड़ी के ऊपर गिराते हुए दिखाया गया है। हैरानी इस बात की है कि ये इतना भारी कद्दू है कि गाड़ी पिचक जाती है, जैसे वो लोहे से नहीं, बल्कि प्लास्टिक से बनी हो। पर इस कद्दू को गिराया क्यों गया? क्या से सिर्फ मस्ती में किया गया या इसके पीछे कोई खास कारण था? ये वीडियो अमेरिका के मिनेसोटा का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here