October 13, 2026नई दिल्ली। फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। रिलीज के कई दिनों बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी हुई है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।फिल्म ने रिलीज के 67वें दिन भी करोड़ों में कमाई की। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार से हर किसी को हैरान कर दिया है। रिलीज के 67वें दिन इसने 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, इसने रविवार को इसकी कमाई 2.80 करोड़ रुपये रही थी। यानी कि पिछले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। रिलीज के पहले दिन महज 10 लाख रुपये कमाने वाली इस फिल्म को शुरुआत में फ्लॉप माना जा रहा था, लेकिन वक्त के साथ इसकी कमाई ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि बड़े बजट की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया।फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक ‘हनुमान अंश’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन 335.74 करोड़ रुपये का हो गया है। यानी कि फिल्म रिलीज के 67 दिनों बाद भी छाई हुई है और दर्शकों का ध्यान खींच रही है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कितना और कलेक्शन कर पाती है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता शोभिनाव सत्या महाराज जी के किरदार में नजर आए हैं। उनके अलावा फिल्म में विहान शेज, चंदन के। आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे, भगवानदास पटेल और राजीव मिश्रा समेत कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।