April 26, 2026आरोपियों में से एक पूर्व में भी कई मामलो में जा चुका है जेलदेहरादून। नशा तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को खासी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग—अलग थाना क्षेत्रों से तीन नशा तस्करों को दबोच कर उनके पास से लाखों की स्मैक व चार पेटी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार बीती शाम कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा टोल प्लाजा लच्छीवाला, डोईवाला मे चैकिंग के दौरान आरोपी बबलू साहनी पुत्र स्व. सुशील साहनी को 10.05 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग तीन लाख रूपये बतायी जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व समय में भी कई मामलों में जेल की हवा खा चुका है। वहीं दूसरे मामले में डोईवाला पुलिस द्वारा एयरपोर्ट तिराहा जॉलीग्रांट में चेकिंग के दौरान आरोपी अंकुर कुमार पुत्र कृष्ण कुमार को 2 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।वहीं बीती रात थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान लेबर चौक के पास से आरोपी जीवन थापा को 90 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनोंं आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
April 26, 2026पढ़ाई—लिखाई में मन न लगना व परिजनों की डांट के चलते भागा था घर से हरिद्वार। अचानक लापता हुए नाबालिग बालक को पुलिस ने बरामद कर उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। बालक पढ़ाई लिखायी में मन न लगने व परिजनों की डांट के कारण घर से भाग गया था।जानकारी के अनुसार बीते रोज सुमित कुमार पुत्र आनंदपाल, निवासी शिवम विहार कॉलोनी रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार द्वारा अपने 13 वर्षीय भतीजे के गुम होने की सूचना थाना सिडकुल पर दी गई। मामले में पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी गयी। बालक की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप गुमशुदा बालक राज मौर्य को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।
April 26, 2026कई पर्स, दस्तावेज व नगदी बरामदरूद्रप्रयाग। केदारधाम यात्रा को शुरू हुए अभी मात्र कुछ ही दिन हुए है लेकिन जेबकतरों यहंा अपनी कारगुजारी शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने भी अपनी सक्रियता दिखाते हुए जेबकतरें गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से श्रद्धालुओ के कई पर्स, दस्तावेज व नगदी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार बीते रोज चौकी केदारनाथ पुलिस को सूचना मिली कि घोड़ापड़ाव के पास कुछ व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं, जो यात्रियों का सामान चोरी करने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को दबोच लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान राजन कुमार और सन्नी कुमार (दोनों निवासी लुधियाना, पंजाब) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से विभिन्न यात्रियों के आधार कार्ड और एटीएम कार्ड। गुजरात निवासी यात्रियों के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और वोटर आईडी कार्ड। चोरी किए गए पर्स और हैंडबैग, कुल 5,450 रुपये की नगदी और एक रेलवे टिकट (लुधियाना से ऋषिकेश) बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं। ये लोग भीड़भाड़ वाले स्थानों या दर्शन की लाइनों में यात्रियों के पीछे खड़े हो जाते थे। शातिर तरीका अपनाते हुए आरोपी सन्नी कुमार (जिसका हाथ टूटा हुआ है) यात्रियों के पीछे खड़ा रहता था ताकि कोई उस पर शक न करे, और इसी बीच वे यात्रियों के बैग या जेब से कीमती सामान निकाल देते थे। गिरोह के अन्य सदस्य चोरी का सामान लेकर तुरन्त मौके से निकल जाते थे। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
April 26, 2026हरिद्वार। सुबह—सवेरे बहादराबाद इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें और धुआं दूर—दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों और कर्मचारियों में अफरा—तफरी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए घंटों तक लगातार प्रयास जारी रहा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका और आग पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार आग में फैक्ट्री की मशीनरी और तैयार माल जलकर खाक हो गया है, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन द्वारा जांच के आदेश दिए जाने की संभावना है, वहीं सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
April 26, 2026देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। उन्होंने आगामी यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत भी कराया।इस दौरान अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि हेमकुंड साहिब यात्रा को सफल, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि 20 मई 2026 को श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे का विदाई समारोह आयोजित होगा। इस पहले जत्थे का नेतृत्व पारंपरिक रूप से पंज प्यारों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 के कपाट 23 मई 2026 को खुलने वाले हैं। लाखों श्रद्धालु इस पावन यात्रा में शामिल होकर गुरु गोबिंद सिंह जी की पावन तपोभूमि के दर्शन करेंगे।