April 12, 2026देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून में 14 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड एवं मां डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग से स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की तैयारियों की अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि कार्यक्रम में आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाए। उन्होंने यातायात प्रबंधन की सुव्यवस्थित योजना तैयार करने एवं आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।जसवंत ग्राउंड में मंच, दर्शक दीर्घा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां पूरी की जाएं। उन्होंने साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, पार्टी पदाधिकारी, सचिव श्री शैलेश बगौली, गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पाण्डेय, आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी, एसएसपी देहरादून श्री प्रमेन्द्र डोभाल एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
April 12, 2026उत्तराखंड के फिल्मकारों ने NHRC में जीता राष्ट्रीय सम्माननई दिल्ली। उत्तराखंड के युवा फिल्मकारों शुभम शर्मा और रवि कर्णवाल ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की ‘ह्यूमन राइट्स शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता’ में अपनी डॉक्युमेंट्री ‘सेकंड चांस’ के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। देशभर से आई 526 प्रविष्टियों और 24 भाषाओं के बीच, कठोर तीन-चरणीय चयन प्रक्रिया के बाद केवल सात फिल्मों को पुरस्कृत किया गया — जिनमें ‘सेकंड चांस’ भी शामिल रही।शुभम शर्मा रुड़की, जिला हरिद्वार के मूल निवासी हैं और वर्तमान में देहरादून में कार्यरत हैं। उनके सहनिर्माता रवि कर्णवाल भी उत्तराखंड में ही सक्रिय हैं। यह पुरस्कार NHRC अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन, सदस्य न्यायमूर्ति (डॉ.) बिद्युत रंजन सारंगी और सदस्य श्रीमती विजया भारती सयानी की उपस्थिति में प्रदान किया गया।सुद्दोवाला जेल की दीवारों से उठी आवाज़ ‘सेकंड चांस’ देहरादून की सुद्दोवाला जेल में बंद कैदियों के जीवन, उनके पुनर्वास और मानवाधिकारों की संवेदनशील पड़ताल है — क्या समाज उन्हें दूसरा मौका देता है? NHRC अध्यक्ष ने कहा कि ऑडियो-विजुअल माध्यम अवचेतन मन को छूने की अद्भुत क्षमता रखता है। NHRC के वरिष्ठ अधिकारियों ने देहरादून जेल प्रशासन और उत्तराखंड सरकार के सहयोग की भी विशेष सराहना की, जिसके चलते यह डॉक्युमेंट्री बन सकी और प्रदेश को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली।”यह पुरस्कार हमें नहीं, उन हजारों कैदियों को मिला है जिनकी ज़िंदगी को हमने अपनी फिल्म में दिखाने की कोशिश की।”निर्देशक: हर्षित मिश्रा | DOP: निवान प्राचुर्या | निर्माता: दीपा धामी। फिल्मकारों का परिचय: शुभम शर्मा NSD और FTII पुणे से प्रशिक्षित हैं तथा रंगमंच एवं फिल्म निर्देशन में स्नातकोत्तर में स्वर्णपदक विजेता हैं। ‘कश्मीर फाइल्स’, ‘बधाई दो’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके शुभम ने निर्देशन और प्रोडक्शन में भी अपनी पहचान बनाई है। रवि कर्णवाल पद्मश्री निरंजन गोस्वामी के शिष्य, प्रशिक्षित अभिनेता, लेखक और अभिनय कोच हैं। दोनों की साझा फिल्मों — ‘अलार्मघड़ी’, ‘चप्पल’, ‘सेकंड चांस’, ‘डस्टर’, ‘अल्पविराम’ सहित अनेक लघुफिल्मों — ने देशभर के 50 से अधिक पुरस्कार अर्जित किए हैं।दीपा धामी (निर्माता) — संक्षिप्त परिचयदीपा धामी एक संवेदनशील और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी फिल्म निर्माता हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य सिनेमा के माध्यम से समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाना है। वे मानती हैं कि फिल्म केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि जागरूकता और परिवर्तन का सशक्त उपकरण भी है।उन्होंने एम.जेपी. रुहेलखंड विश्वविद्यालय से विधि (LLB) की शिक्षा प्राप्त की है, जिसने उन्हें सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों के विषय में गहरी समझ प्रदान की। इसी दृष्टिकोण के साथ उन्होंने ‘सेकंड चांस’ जैसी डॉक्युमेंट्री के निर्माण में विशेष योगदान दिया, जो जेल में बंद कैदियों के पुनर्वास और उनके अधिकारों पर एक संवेदनशील दृष्टि प्रस्तुत करती है। दीपा धामी का समर्पण और दृष्टिकोण इस फिल्म की आत्मा को मजबूती प्रदान करता है, और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में उनके प्रयास सराहनीय हैं।रुड़की और उत्तराखंड की गलियों से निकलकर नई दिल्ली के NHRC सभागार तक — शुभम और रवि की यह यात्रा प्रदेश के हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखता है। उत्तराखंड सरकार और सुद्दोवाला जेल प्रशासन को भी इस राष्ट्रीय सम्मान में साझीदार होने का गौरव प्राप्त हुआ है।
April 12, 2026हरिद्वार। मंदिर के सेवादार की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।मामला लक्सर क्षेत्र के भोगपुर गांव का है। यहंां बालाजी मंदिर में सेवा कर रहे एक बुजुर्ग सेवादार की अज्ञात हमलावरों ने सोते समय हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 65 वर्षीय राजवीर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र के गोधना गांव का रहने वाला था। वह पिछले करीब चार महीनों से भोगपुर स्थित बालाजी मंदिर में रहकर सेवा कर रहा था। आज सुबह जब मंदिर के स्वामी संजय सैनी मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने सेवादार को खून से लथपथ हालत में मृत पड़ा देखा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने रात के समय सोते हुए राजवीर के सिर पर पत्थर से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए, वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके से अहम सुराग एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया है। इस मामले में मंदिर स्वामी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी के अनुसार, आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।
April 12, 2026फर्जी शस्त्र लाईसेन्स बरामद देहरादून। फर्जी तरीके से बाहरी राज्यों के शस्त्र लाईसेंस बनवाकर व फर्जी एनओसी के आधार पर उत्तराखण्ड राज्य में असली के रूप में रजिस्टर्ड कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एसटीएफ ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से एक फर्जी शस्त्र लाईसेंस, पिस्टल व पांच कारतूस बरामद हुए है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ को पिछले कुछ समय पूर्व सूचना प्राप्त हुई थी कि बाहरी राज्यों से अपराधी किस्म के लोगों द्वारा फर्जी तरीके से अवैध शस्त्र लेकर फर्जी लाईसेन्स प्राप्त कर उत्तराखण्ड की शस्त्र पंजिका में दर्ज कराये गये है। इस सूचना की जांच व कार्यवाही हेतु टीम नियुक्त की गयी, टीम द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून, मेरठ व पंजाब आदि राज्यो से पत्राचार कर जानकारी की गयी। प्राप्त सूचनाओं आदि से शस्त्र लाईसेन्स नं.— 34041।7।1।।7/1499 का जिला अमृतसर, पंजाब से स्थानान्तरण होने के उपरान्त वर्ष 2017 में जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून की शस्त्र पंजिका में अंकन होना पाया गया। इस सम्बन्ध गहन जांच व और अधिक जानकारी करने पर ज्ञात हुआ है कि उक्त शस्त्र लाईसेन्स अमृतसर पंजाब से बना ही नही हुआ, जिस पर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए सूचना के आधार पर उपरोक्त लाईसेन्स धारक अमित यादव पुत्र डालचन्द यादव निवासी फ्लैट नं—807 हनुमन्त रेजीडेंसी शिमला बाईपास देहरादून को लकडमण्डी के पास, देहरादून से गिरफ्तार किया गया। गिरप्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला है कि बडे स्तर बाहरी राज्यो से फर्जी शस्त्र लाईसेन्स बनाकर उत्तराखण्ड राज्य के कई जनपदो में दर्ज कराये गये है, उक्त गिरफ्तार आरोपी द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के जिलाधिकारी कार्यालयो की शस्त्र पंजिका में दर्ज कराये गये फर्जी लाईसेन्सो/संलिप्त व्यक्तियों के बारे में जानकारी कर आगे कार्यवाही की जायेगी।
April 12, 2026देहरादून। पुलिस ने ट्टऑपरेशन नाईट स्ट्राइक चलाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।आज यहां मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर अपराधियों के विरूद्ध सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान “ऑपेरशन प्रहार’ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने—अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रात्रि में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशों पर एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की अलग—अलग टीमों द्वारा संदिग्धों की तलाश हेतु उनके ठिकानों पर औचक छापेमारी की कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा रात्रि में घूम रहे सभी वाहनो/ व्यक्तियों की सघन चेकिंग सुनिश्चित की गई। इस दौरान पुलिस टीमो द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 24 वाहन चालकों को अलग— अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया तथा यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर कई थार वाहनो सहित कुल 68 वाहनों को सीज किया गया, साथ 77 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 46000 रूपये का जुर्माना वसूला गया तथा 62 वाहन चालकों के न्यायालय के चालान किये गए। अभियान के दौरान रायपुर पुलिस द्वारा रात्रि में पब/बार/रेस्टोरेंट की चैकिंग के दौरान थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत मैगी पॉइंट के पास एक होटल में बिना लाइसेंस में लोगों को शराब पिलाने वाले रेस्टोरेंट स्वामी प्रदीप सोलंकी पुत्र कुँवर सिंह निवासी रायपुर को गिरफ्तार किया गया। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस दौरान देर रात्रि में घूम रहे 1252 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा चैक कर उनसे मौके पर पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई तथा अलग—अलग थाना क्षेत्र में 109 संदिग्ध व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर कुल 29500 रूपये का जुर्माना वसूला गया, इसके अतिरिक्त 16 संदिग्धों को 172 इदेे में हिरासत में लेते हुए थानों पर लाया गया।
April 12, 2026टिहरी। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक अनियत्रिंत वाहन के खाई मेेंं गिर जाने से जहंा चालक की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं वाहन में सवार दूसरा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर मृतक व घायल को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।मामला टिहरी जिले के घुत्तू के समीप का है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े चार बजे एसडीआरएफ को वाहन खाई में गिरने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर पिकअप वाहन को खाई में गिरा पाया। वाहन में दो व्यक्ति व एक खच्चर सवार थे।टीम ने रेस्क्यू कर घायल पूरन सिंह(55 )पुत्र रूप चंद्र सिंह निवासी ग्राम साथियाला पटृी भिलग टिहरी गढ़वाल को निकाला। जबकि बॉबी(28)पुत्र जगबीर लाल निवासी खलासी पटृी पालीगढ़ और खच्चर की मौत हो चुकी थी। घायल को अस्पताल ले जाया गया है। जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।