सूबे में बारिश का रेड अलर्ट : 48 घंटो में भारी बारिश की चेतावनी

0
380

देहरादून। आगामी 48 घंटो में प्रदेश में भारी बारिश की संभावनाओं के मद्देनजर मौसम विभाग द्वारा शासन—प्रशासन को सर्तक रहने को कहा गया है। बारिश के कारण राज्य के कुछ भागों में बिजली गिरने—बादल फटने और भूस्खलन की संभावना जताई गयी है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है तथा सभी जिलाधिकारियों को सर्तक रहने के निर्देश दिये गये है।। वहीं आपदा प्रबन्धन विभाग की टीमों को भी अर्लट पर रखा गया है। मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली व पौड़ी तथा बागेशवर में भारी से भी भारी बारिश की संभावना जताई गयी है। वहीं देहरादून—नैनीताल और उधम सिंह नगर में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बादल फटने तथा भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि 30 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश होगी।
बीते पांच दिनों से राज्य में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है। जिससे दून—हल्द्वानी और रामनगर तथा काशीपुर में जल भराव की स्थिति पैदा हो गयी है। रूद्रप्रयाग—श्रीनगर मार्ग पर कई जगह मलबा आने से यातायात बंद हो गया है। उत्तरकाशी के गंगवानी के पास हुए भूस्खलन से गंगोत्री राजमार्ग बंद हो गया है। जिससे चीन बार्डर से सम्पर्क टूट गया है। जोशीमठ में हाथीपहाड़ से मलबा आने से बद्रीनाथ धाम मार्ग बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से राज्य में हजारो वाहन जगह—जगह फंसे हुए है। राज्य में गंगा—मंदाकिनी, अलकनन्दा सहित तमाम नदियां उफान पर है। राज्य के लोगों को नदी नालों से दूर रहने की चेतावनी दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here