सूक्ष्म रूप से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

0
701

देहरादून। कोविड—19 का असर इस बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर भी दिखाई दिया। हर वर्ष हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकलने वाली भव्य शोभायात्रा अब चंद लोगों तक ही सिमट गई है। आज भी दीपलोक कालोनी स्थित राम मंदिर से भगवान जगन्नाथ की शोत्रायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कोविड—19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इसका आयोजन भी सूक्ष्म रूप से किया गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर तथा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित हुए। पूर्व पार्षद अशोक वर्मा, महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष लालचंद शर्मा व अनिल वर्मा इस मौके पर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य पुजारी शतपथि ने मुख्य पूजा अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान उन्होंने बताया कि पुरी में भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा व अपने बड़े भाई बलराम के साथ विराजमान हैं। एक बार सुभद्रा ने भगवान जगन्नाथ से नगर घूमने की इच्छा व्यक्त की थी तब भगवान जगन्नाथ व उनके भाई बलराम ने सुभद्रा को रथ में बैठा कर पूरी नगर की परिक्रमा करवाई। तभी से भगवान की रथ यात्रा विधि— विधान व पूजा अर्चना से आयोजित होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here