राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार को अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा

0
377

नई दिल्ली। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने का फैसला लिया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि काफी लोगों की रिक्वेस्ट मिलने के बाद ये फैसला लिया गया है। ऐसे में अब खेल रत्न पुरस्कार को राजीव गांधी की जगह मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। जय हिंद!’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं। विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here