भारत—श्रीलंका के बीच यात्री नौका सेवा हुई शुरू

0
197

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच आज से यात्री नौका सेवा की शुरुआत हो गयी है। बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने तमिलनाडु के नागापटिृनम और श्रीलंका के कांकेसंतुराई के बीच फेरी सेवा को हरी झंडी दिखाई गयी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नागपटिृनम और श्रीलंका के कांकेसंथुराई के बीच नौका सेवाओं की शुरुआत दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में एक मील का पत्थर साबित होगा।


पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम भारत और श्रीलंका के बीच राजनयिक और आर्थिक संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। नागपटिृनम और कांकेसंतुराई के बीच नौका सेवा का शुभारंभ हमारे संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि भारत और श्रीलंका संस्कृति, वाणिज्य और सभ्यता का गहरा इतिहास साझा करते हैं। कहा कि, नागापटिृनम और आसपास के शहर लंबे समय से श्रीलंका सहित कई देशों के साथ समुद्री व्यापार के लिए जाने जाते हैं।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि 2015 से दोनों देशों के बीच परिवहन कनेक्टिविटी में सहयोग बढ़ा है। कहा कि 2015 में श्रीलंका की मेरी यात्रा के बाद, हमने दिल्ली और कोलंबो के बीच सीधी उड़ान की शुरुआत देखी। बाद में, हमने श्रीलंका से तीर्थ नगरी कुशीनगर में पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान की लैंडिंग का जश्न मनाया था। चेन्नई और जाफना के बीच सीधी उड़ान 2019 में शुरू हुआ। अब, नागपटिृनम और कांकेसंथुराई के बीच नौका सेवा इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here