Home News Posts राष्ट्रीय कोरोनाः पिछले 24 घंटे में केवल 25,166 नए केस, पिछले 154 दिन...

कोरोनाः पिछले 24 घंटे में केवल 25,166 नए केस, पिछले 154 दिन में सबसे कम

0
882

नई दिल्ली। भारत में पिछले 154 दिन में कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए हैं। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,166 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 437 लोगों की मौत हुई है। 36 हजार 830 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 154 दिन में देश में कोविड के ये सबसे कम नए केस हैं। कल सुबह के अपडेट के अनुसार नए मामलों में 23.5 फीसद गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, देश में अभी 3 लाख 69, 846 सक्रिय मामले हैं जो बीते 146 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। वहीं, रिकवरी रेट में लगातार सुधरा हो रहा है। कोरोना का रिकवरी रेट 97.51% है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। देश में 3,14,48,754 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 56.81 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। जहां इस बात का पता चला है कि हिंदुस्तान में कोविड संक्रमण के बीते 24 घंटे में 25166 नए केस देखने को मिले है।
वहीं बीते वर्ष से अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 3 करोड़ 22 लाख 50 हजार 679 हो चुका है। पिछले 24 घंटे में सक्रीय मामले में 12 हजार से ज्यादा की कमी आई है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी बताया है कि देश में 56.81 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। मंत्रालय के अनुसार अभी तक कुल 56 करोड़ 81 लाख 32 हजार 750 डोज लगाए गए हैं। देश में रिकवरी रेट भी बढ़कर 97.51 फीसद हो चुका है। मिली जानकारी के अनुसार 437 लोगों की मौत भी बीते 24 घंटे में कोविड की वजह से हुई है। ऐसे में देश में कोविड से मरने वालों की कुल संख्या अब बढ़कर 4 लाख 32 हजार 79 हो चुकी है। जिसके अतिरिक्त और 36 हजार 830 लोगों के कोरोना से ठीक होने के उपरांत महामारी से उबरने वालों का आंकड़ा देश में बढ़कर 3 करोड़ 14 लाख 48 हजार 754 पहुंच गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here