कांग्रेसी नेता जुटे 2022 का रोड मैप बनाने में

0
612

देहरादून। कांग्रेस नेता अब 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट चुके हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष और नए नेता विपक्ष के चुनाव के बाद कांग्रेस में नया उत्साह दिख रहा है। 2022 का चुनाव किन—किन मुद्दों पर लड़ा जाए और इसकी क्या रूपरेखा हो यह तय करने के लिए कांग्रेस ने ऋषिकेश में तीन दिवसीय मंथन शिविर का आयोजन किया है। आज शुरू हुए इस मंथन शिविर में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व सभी चार कार्यकारी अध्यक्ष तथा सभी पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी तथा नेता भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर प्रचार अभियान प्रभारी व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सूबे के लोग बदलाव की राह देख रहे हैं। 2022 के लिए हम विचार मंथन के बाद एक रोडमैप तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि यह दो हिस्सोंं में भी हो सकता है। एक पहले तीन—चार महीनों के लिए व दूसरा चुनाव के समय के लिए। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि हमारे पास अवसर है जब हम एक बार फिर से कांग्रेस को सत्ता में ला सकते हैं। इसके लिए सब मिलकर प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सहित तमाम बड़े नेता, पूर्व व वर्तमान विधायक तथा सांसदों के अलावा बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी मौजूद है। मंथन शिविर 3 दिन तक चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here