Home News Posts उत्तराखंड आप का कल सीएम आवास कूच

आप का कल सीएम आवास कूच

0
1157

भाजपा का चुनावी जुमला है फ्री बिजलीः पिरशाली
देहरादून। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ  नेता रविंद्र जुगरान और प्रदेश प्रवक्ता नवीन पीरशाली  ने उत्तराखंड की जनता को मुफ्त बिजली दिए जाने के मुद्दे पर  सरकार पर तंज कसा है।
आज पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आप प्रवक्ता नवीन ने कहा कि बीजेपी ने पिछले साढ़े चार साल में केवल लूट और भ्रष्टाचार किया है। अब मुफ्त बिजली के मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान के बाद साफ हो गया है कि सरकार प्रदेश की जनता के साथ छल कर रही है।  कहा कि फ्री बिजली देने की बात करने वाली बीजेपी का ये सिर्फ चुनावी जुमला है। जैसे अमित शाह कहते है चुनावों से पहले कोई जुमला होना चाहिए वैसे ही ये 100 यूनिट फ्री बिजली केवल चुनावी जुमला है। ऊर्जा मंत्री घोषणा करते 100 यूनिट बिजली फ्री देंगे लेकिन 24 घंटे के अंदर सीएम कहते हैं कि अभी कोई प्रस्ताव नहीं आया, कोई प्लान नहीं। इस टालमटोल रवैए से ये साफ हो गया बीजेपी आगामी चुनावों को देखते हुए केवल जुमलेबाजी कर रही है।  कहा कि कल आप कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में अपनी इस मांग को लेकर सीएम आवास का घेराव करेंगे।
 आप नेता रविंद्र जुगरान ने कहा, प्रदेश के पहले ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का मुफ्त बिजली को लेकर भ्रामक बयान देना और फिर नए नवेले मुख्यमंत्री का यह कहना कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है से यह जाहिर होता है कि भाजपा सरकार बिजली के मुद्दे पर जनता को भरमा रही है व जुमलेबाजी कर रही है। भाजपा कभी भी जनता को मुफ्त बिजली देने के हक में नहीं रही, जिसे आज मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के बयान ने फिर से साबित कर दिया है।  
रविंद्र जुगरान ने कहा, आज उत्तराखंड में लोग महंगी बिजली को लेकर परेशान हैं, जनता त्राहि—त्राहि कर रही है, लोगों को गलत, बढ़े हुए बिल थमाए जा रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनके साथ मुफ्त बिजली का जुमला फेंक कर छलावा कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सरकार की नीयत में ही खोट है, जिसका प्रमाण यह है कि सरकार ने उन अधिकारियों को मुफ्त बिजली की योजना बनाने के लिए कहा है जो साढ़े चार साल से जनता पर महंगी बिजली का बोझ डाले हुए हैं। बीजेपी सरकार द्वारा जुमले के जरिए उत्तराखंड की जनता को धोखा देने पर सीएम आवास का घेराव करते हुए जुमलेबाजी की इस सरकार को चेताएगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here