Home News Posts उत्तराखंड आईपीएस अभिनव कुमार बने अपर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री

आईपीएस अभिनव कुमार बने अपर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री

0
1703

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पद संभालने बाद से ही शासन में शीर्ष स्तर पर फेरबदल चल रहा है।  मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव के बाद अब वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार को अपर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इस आशय का आदेश आज शासन से जारी किया गया। अभिनव कुमार के पास वर्तमान में अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन का दायित्व है। उनकी गिनती प्रदेश के ईमानदार पुलिस अफसरों में की जाती है। बताया जा रहा है कि कुछ अन्य अधिकारियों को भी शासन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। पुलिस विभाग  और कुछ अन्य आईएएस अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here