सचिवालय कूच के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

0
174

देहरादून। भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग, बेरोजगार युवाओं पर लाठी चार्ज का विरोध व अंादोलनकारी बेरोजगार संघ के नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने आज सचिवालय कूच किया। धरना प्रदर्शन के बाद महिला कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताआें ने अपनी गिरफ्तारी दी गयी।
महिला कांग्रेस की ओर से आज पूर्व घोषित सचिवालय कूच कार्यक्रम था। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित कई नेता शामिल हुए। जिनकी उपस्थिति में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इन भर्ती प्रकरणों की सीबीआई जांच कराने व आंदोलनकारी बेरोजगार संघ के नेताओं की रिहाई की मांग की। सचिवालय से पूर्व ही पुलिस ने इन सभी लोगों को बैरिकेंटिग लगाकर रोक दिया गया। जिस पर महिला कांग्र्रेस के सभी कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गये और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे जिसके बाद पुलिस द्वारा इन नेताओं व कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियंा की गयी।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ंिसंह, सुमित हृदयेश, विजयपाल सजवाण, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा सहित कई कांग्रेसी नेता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here