Home News Posts उत्तराखंड रेलवे स्टेशन से बच्चा चुराने वाली महिला गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन से बच्चा चुराने वाली महिला गिरफ्तार

0
672
  • चोरी हुआ बच्चा सकुशल बरामद

हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन से चोरी किये गये बच्चे के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से बच्चे को सकुशल बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक जीआरपी, सरिता डोबाल ने बताया कि बीती 9 अगस्त को एक व्यक्ति ने जीआरपी थाने में सूचना देकर बताया गया था कि 9 अगस्त को सुबह 4.30 से 4.45 बजे के बीच रेलवे स्टेशन हरिद्वार से कोई उसके 8 माह के बालक को उठा ले गया है। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंंची और घटनास्थल पर पहुंचकर समस्त यात्रियों से पूछताछ की गई। जिसमें से दो यात्रियों द्वारा बताया कि उनके द्वारा एक 25 से 30 वर्ष की महिला को दून—हावड़ा एक्सप्रेस में बच्चे को उठाकर ले जाते हुए देखा था। महिला का पूरा हुलिया नोट किया गया, उसी वक्त हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंच चुकी थी तत्काल कंट्रोल रूम हरिद्वार, कंट्रोल रूम ऋषिकेश, और चौकी जीआरपी ऋषिकेश, को सूचित किया गया परंतु महिला का कुछ पता नहीं चल पाया। जिस पर थाना जीआरपी पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त टीम अभियान चला कर उक्त महिला की तलाश शुरू कर दी गयी। जिसे संयुक्त टीम द्वारा कड़ी मशक्क्त के बाद एक सूचना के तहत अपहरत बालक वीरु को ऋषिकेश थाना क्षेत्र से अपहरण कर्ता महिला शिवानी पत्नी जॉनी बेस निजसिया रोड लुधियाना पंजाब के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया है। जिस पर बालक के परिजनों, स्थानीय जनता, रेलवे के स्थानीय उच्च अधिकारी गणों, एवं मीडिया के द्वारा थाना जीआरपी हरिद्वार पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here