भू—कानून व मूल निवास पर राज्यहित में फैसला करेंगेः धामी

0
136
  • उत्तरकाशी रोड शो में उमड़ी भारी भीड़
  • कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज उत्तरकाशी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। यहंा निकाले गए रोड शो में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी इस दौरान मातृशक्ति में भी भारी उत्साह देखा गया। कड़ाके की सर्दी के बीच भी उनके रोड शो और जनसभा में महिलाओं व बच्चों की भी भागीदारी देखी गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके इस कार्यक्रम के मद्देनजर नगर क्षेत्र में भारी सजावट की गई थी। सुबह 10 बजे यहां पहुंचे मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया। रोड शो में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के साथ उनसे वार्ता भी की और उनका हाल—चाल भी जाना। रोड शो के बाद रामलीला मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री ने यहां एक जनसभा को संबोधित किया और इससे पूर्व उन्होंने उत्तरकाशी में चल रही लगभग दर्जन भर विभाग योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता राज्य का सर्वाधिक विकास रहा है। उनकी सरकार जनहित के फैसले लेने में किसी तरह संकोच नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अब तक उनकी सरकार ने युवाओं को रोजगार और पारदर्शी भर्तियों के लिए कड़े कानून बनाने तथा भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के फैसले किए गए हैं। उनकी सरकार पहाड़ और पहाड़ के लोगों के अधिकार संरक्षण के मुद्दों पर पूरी संजीदगी से काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश में अवैध जमीन कब्जों को हटाने और लव जिहाद जैसे मुद्दों पर कठोर फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार वही काम करेगी जो राज्य और राज्य वासियो के हित में होंगे। उन्होंने कहा कि भू कानून और मूल निवास प्रमाण पत्र को लेकर भी सरकार राज्यहित में फैसला लेगी उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल और नेता राज्य में भ्रम फैला रहे हैं।
रामलीला मैदान में आयोजित दीदी भूली महोत्सव में भी मुख्यमंत्री शामिल होंगे तथा यह लगे स्टालों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन से लेकर राज्य के विकास तक मातृशक्ति का असाधारण योगदान रहा है। उनकी सरकार मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here