चुरायी गयी 10 बाइक बरामद
हरिद्वार। बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो नाबालिग सहित चार लोगों को पकड़ा है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने चुरायी गयी दस बाइक भी बरामद की है।जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना पंतनगर पुलिस द्वारा शहर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरियों की घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरानर पुलिस को डैक्कन कम्पनी के पास बिना नम्बर प्लेट की हीरो होंडा बाइक पर एक संदिग्ध आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर रोका गया। वाहन सम्बन्धित कागजात मांगे जाने पर वह कागज उपलब्ध नहीं करा सका। इस पर पुलिस ने जब उसके साथ सख्ती से पूछताछ की तो उसने उक्त बाइक को चोरी का बताते हुए अपना नाम दीपक शर्मा पुत्र जितेन्द्र शर्मा निवासी वार्ड न.—7 राजा कोलौनी थाना ट्राजिट कैम्प उधम सिंह नगर बताया। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दस अन्य बाइक भी बरामद की है। आरोपी द्वारा बताया गया कि वह अपने दोस्त अजय सागर पुत्र श्रीपाल सागर निवासी वार्ड न.—8 शिव नगर थाना ट्राजिट कैम्प उधम सिंह नगर व दो नाबालिक दोस्तो के साथ मिलकर बाइक चोरी की घटनाआें को अंजाम दिया करते थे। जिन्हे पुलिस ने नीम किरोली धर्म कांटा से पूर्व दिशा की और नाले के पास से बीती रात पकड़ लिया है। जिनके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही जारी है।