टिहरी। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक अनियत्रिंत वाहन के खाई मेेंं गिर जाने से जहंा चालक की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं वाहन में सवार दूसरा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर मृतक व घायल को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
मामला टिहरी जिले के घुत्तू के समीप का है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े चार बजे एसडीआरएफ को वाहन खाई में गिरने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर पिकअप वाहन को खाई में गिरा पाया। वाहन में दो व्यक्ति व एक खच्चर सवार थे।
टीम ने रेस्क्यू कर घायल पूरन सिंह(55 )पुत्र रूप चंद्र सिंह निवासी ग्राम साथियाला पटृी भिलग टिहरी गढ़वाल को निकाला। जबकि बॉबी(28)पुत्र जगबीर लाल निवासी खलासी पटृी पालीगढ़ और खच्चर की मौत हो चुकी थी। घायल को अस्पताल ले जाया गया है। जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।




