Home News Posts उत्तराखंड `उत्तराखंड सरकार’ लिखी कार से लाखों की स्मैक सहित तीन गिरफ्तार

`उत्तराखंड सरकार’ लिखी कार से लाखों की स्मैक सहित तीन गिरफ्तार

0
1366

हरिद्वार। उत्तराखंड एसटीएफ की एन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स द्वारा उत्तराखण्ड सरकार लिखी कार से तस्करी कर लायी जा रही 94 ग्राम स्मैक सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद स्मैक की कीमत सात लाख रूपये बतायी जा रही है जिसे बरेली से तस्करी कर लाया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर हरिद्वार एसटीएफ एंटी ड्रग्स फोर्स को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले पदार्थो की डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एंटी ड्रग्स फोर्स द्वारा क्षेत्र में सभी चैकनाकों पर चैकिंग अभियान चला दिया गया। इस दौरान एंटी ड्रग्स फोर्स को श्यामपुर हरिद्वार क्षेत्र मे चंडीघाट पुलिस चौकी बैरियर के समीप उत्तराखण्ड सरकार लिखी एक संदिग्ध कार आती हुई दिखायी दी। टीम द्वारा जब उसे रोकने का इशारा किया गया तो कार चालक सहित तीन लोग कार छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान फोर्स द्वारा उनके पास से 94 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। पूछताछ में उन्होने अपना नाम जान आलम पुत्र शमीम निवासी ग्राम रायपुर थाना भगवानपुर, हारून पुत्र सलीम निवासी मंगलौर व अमजद पुत्र शमशेर निवासी कलियर बताया। कार की जानकारी करने पर उन्होने बताया कि वह कार तुषार गुप्ता पुत्र नवीन गुप्ता निवासी तिलक रोड देहरादून के नाम पर दर्ज है जिसके द्वारा वह वाहन सत्यम अरोड़ा पुत्र अनिल अरोड़ा निवासी शिव विहार अंबेडकर नगर ज्वालापुर को विक्रय की गई है। वाहन पर `उत्तराखंड सरकार’ लिखे जाने के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि सत्यम अरोड़ा के पिता सेल्स टैक्स विभाग में कार्यरत हैं जिस कारण उसने अपनी गाड़ी पर उत्तराखंड सरकार लिखा गया है। बहरहाल एसटीएफ द्वारा उनके खिलाफ सम्बधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here