Home News Posts उत्तराखंड उत्तराखंड रोडवेज की संचालित बसोें में से 326 संचालन से बाहर, 135...

उत्तराखंड रोडवेज की संचालित बसोें में से 326 संचालन से बाहर, 135 बसों की कमी

0
888

काशीपुर। उत्तराखंड रोडवेज यात्रियों को बेहतर सुुविधायें देेने के कितने भी दावे करें लेकिन वास्तविकता में उसके बेड़े में शामिल बसों में कमी की जा रही है। स्थिति यह है कि 2021 व 2022 में 5 मार्च तक कोई नई बस रोडवेज में संचालन हेतु शामिल भी नहीं की गयी हैै, यात्री 10 वर्षाेें से अधिक पुरानी 29 बसों में भी यात्रा करने को मजबूर है।
यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) को उत्तराखंड परिवहन निगम मुुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुुआ है। काशीपुुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड परिवहन निगम मुख्यालय के लोक सूचना अधिकारी से निगम में संचालित पुरानी व नई बसों की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में अपने पत्रांक 52 दिनांक 5 मार्च 2022 को लोक सूूचना अधिकारी/सहायक महाप्रबंधक (तकनीकी) भूूपेश आनन्द कुशवाह ने महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन द्वारा हस्ताक्षरित बसोें संबंधी विवरण की प्रति उपलब्ध करायी हैै। परिवहन निगम द्वारा जनवरी 2020 से सूूचना उपलब्ध कराने की तिथि 5 मार्च 2022 तक कुल 326 बसे संचालन से बाहर की गयी हैै। जबकि इस अवधि में 2020 माडल की केवल 191बसे ही शामिल की गयी है।
उपलब्ध सूचना के अनुसार उत्तराखंड रोडवेज में वर्तमान में 29 बसेे दस वर्ष से अधिक पुुरानी संचालित हैै जिसमें सर्वाधिक रूद्रपुर में 7, ऋषिकेश व हरिद्वार डिपो में 5—5, काठगोदाम में 6, हल्द्वानी में 1, देहरादून ग्रामीण में 2 तथा टनकपुर डिपो की 3 बसेे शामिल हैै। इसके अतिरिक्त 5 वर्ष से 10 तक पुुरानी 645 बसें संचालित हैैं। जिसमें सर्वाधिक 72 देहरादून पर्वतीय व 67 टनकपुुर डिपो में, सबसे कम 9 श्रीनगर डिपो में शामिल हैै। अन्य डिपो में काशीपुर व रूड़की में 20—20, अल्मोड़ा व कोटद्वार में 33—33, रानीखेत व भवाली में 24—24, ऋषिकेश व हरिद्वार में 35—35, काठगोदाम में 47, हल्द्वानी में 49, रामनगर में 36, रूद्रपुर व लोहाघाट में 26—26, देहरादून ग्रामीण में 40 तथा पिथौैरागढ़ डिपो में 49 बसेे संचालित है।
5 वर्ष से कम पुरानी संचालित बसों की उपलब्ध करायी सूचना के अनुसार ऐसी कुल 313 बसों में सर्वाधिक 35 देहरादून ग्रामीण डिपो तथा सबसे कम 5 बसे रानीखेत डिपो में संचालित हैै। जबकि अन्य डिपो में काशीपुर, कोटद्वार व पिथौैरागढ़ में 19—19, अल्मोड़ा, लोहाघाट व रूड़की में 10—10, काठगोदाम में 24, ऋषिकेश में 22, हल्द्वानी में 23, रामनगर में 14, देहरादून पर्वतीय में 17, हरिद्वार व रूद्रपुर में 20—20, भवाली में 7 व टनकपुर में 29 बसें शामिल है।
उपलब्ध सूचना के अनुसार नई बसे 2020 मॉडल की कुल 191 बसों में से सर्वाधिक 35 देहरादून ग्रामीण डिपो तथा सबसे कम 2 देहरादून पर्वतीय व 4 कोटद्वार डिपो में शामिल की गयी हैै। अन्य डिपो में शामिल नयी बसों में काशीपुर व ऋषिकेश में 15—15, अल्मोड़ा व पिथौैरागढ़ में 5—5, काठगोदाम व हल्द्वानी में 16—16, रामनगर में 12, हरिद्वार में 20, रूद्रपुर में 14, टनकपुर में 22 तथा रूड़की डिपो में 10 बसें शामिल हैं। 1 जनवरी 2020 से सूचना उपलब्ध कराने तिथि तक (5 मार्च 2022 तक) कुल 326 बसोें को संचालन से हटाया गया हैै। इसमें हल्द्वानी डिपो से 21, देहरादून के डिपो से 47, टनकपुर से 51, ऋषिकेश से 10, हरिद्वार से 71, काठगोदाम से 52, रूद्रपुर से 18 तथा काशीपुर से 19 तथा रामनगर व देहरादून पर्वतीय डिपो से 10—10, कोटद्वार से 8 व रूड़की डिपो से 9 बसों को संचालन से हटाया गया हैै।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here