Home News Posts उत्तराखंड खड़े ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत 6 घायल

खड़े ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत 6 घायल

0
13
  • कार को काटकर बाहर निकाला शव

देहरादून। सड़क दुर्घटना मेंं आज सुबह सरिया लादकर खड़े ट्रक से कार टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर कटर से कार को काटकर शव निकाला। जिसको रेगुलर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह चौकी व्यासी से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कौडियाला क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें कुछ व्यक्तियों के घायल होने की सूचना है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर पाया गया कि सरिया से लदा एक भारी ट्रक खड़ा था, जिससे एक कार टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। कार में चालक सहित कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें 5 महिलाएं एवं 3 पुरुष शामिल थे। दुर्घटना में एक महिला, धूमा देवी (पत्नी स्व. दिलवर सिंह), आयु लगभग 55 वर्ष, की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। महिला का शव वाहन में बुरी तरह फंसा हुआ था, एसडीआरएफ टीम द्वारा वाहन को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द किया गया। अन्य सभी घायलों को सामान्य चोटें आई हैं जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here