Home News Posts उत्तराखंड मुर्दाघर में खेलते थे जुआ, धरे गये

मुर्दाघर में खेलते थे जुआ, धरे गये

0
537

उधमसिंहनगर। पोस्टमार्टम हाउस में लम्बे समय से चल रहे जुए के धंधे का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से हजारों की नगदी व ताश की गड्डी भी बरामद की गयी है।
मामला रूद्रपुर के पोस्टमार्टम हाउस का है। मिली जानकारी के अनुसार यहंा रूद्रपुर कोतवाली पुलिस को लम्बे समय से जुआ खेले जाने सम्बन्धी सूचनाए मिल रही थी। कोतवाली एसएचओ विक्रम राठौर ने बताया कि आज सुबह मिली सूचना के बाद पुलिस ने जब वहंा छापेमारी की तो वहंा अफरा तफरी फैल गयी। पुलिस ने मौके से भूरे गुप्ता पुत्र हरिशंकर निवासी रंपुरा थाना रुद्रपुर, वाहिद पुत्र लतीफ निवासी पहाड़गंज और परवेज पुत्र नसीम खान निवासी भूत बंगला को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से एक ताश की गड्डी व कुल 14710 रूपये की नगदी बरामद की गयी है। पुलिस ने उनके खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here