Home News Posts उत्तराखंड दो लोगों पर युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म का है आरोप!

दो लोगों पर युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म का है आरोप!

0
17

उधमसिंहनगर। काशीपुर में एक युवती ने दो लोगों पर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार काशीपुर क्षेत्र निवासी पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दो व्यक्तियों ने उसे बंधक बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर विपिन कुमार और राजेश यादव, दोनों निवासी काशीपुर, को मुकदमे में नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है और मामले से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से कोतवाली क्षेत्र में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में दो नामजद व्यक्तियों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था, जिसके आधार पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इसके साथ ही न्यायालय के समक्ष भी उसके बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here