Home News Posts उत्तराखंड भूटान सीमा से ठग गिरफ्तार

भूटान सीमा से ठग गिरफ्तार

0
953

  • जालसाजी का ताना—बानाः प्याज के नाम पर लाखों का चूना

ऊधमसिंहनगर। उत्तराखण्ड में 34 लाख की ठगी करने वाले एक शातिर को पुलिस ने भूटान सीमा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्याज के नाम पर उत्तराखण्ड निवासी एक महिला से 34 लाख रूपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि यह मामला 26 अप्रैल, 2024 को तब सामने आया, जब शिकायतकर्ता माधवी पचौरी ने ट्रांजिट कैंप थाने में अभिजीत घोष के खिलाफ 34 लाख रूपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। माधवी पचौरी का आरोप था कि अभिजीत घोष ने प्याज की खरीद—फरोख्त के बहाने उनसे लाखों रुपये ठग लिए थे। यह एक ऐसी जालसाजी थी जिसने एक महिला को अपनी मेहनत की कमाई से वंचित कर दिया था।
जैसे ही यह गंभीर मामला पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के संज्ञान में आया, उन्होंने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, इस संकल्प के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। यह टीम बिना समय गंवाए पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गई। लंबी दूरी और मुश्किल भरे रास्ते को पार करते हुए, 30 मई, 2025 को एसओजी सर्विलांस टीम रुद्रपुर की तकनीकी दक्षता और अथक प्रयासों से, 55 वर्षीय अभिजीत घोष को जयगांव, जिला अलीपुरद्वार, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया। यह जगह भूटान सीमा के बेहद करीब और रुद्रपुर से लगभग 2000 किलोमीटर दूर है। इतनी दूरी तय कर अपराधी को दबोचना ऊधमसिंह नगर पुलिस के दृढ़ निश्चय और क्षमता का प्रमाण है। अभिजीत घोष, जिसका मूल पता आर एन सिंह रोड, दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल है और जो हत्जन बाजार, थाना सुरी, जिला बीरभूम, पश्चिम बंगाल का निवासी है, अब पुलिस की गिरफ्त में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here