Home ताजा ख़बर चोरों ने किन्नर के घर से उड़ाया 51 तोला सोना और 12...

चोरों ने किन्नर के घर से उड़ाया 51 तोला सोना और 12 लाख कैश!

0
22

नई दिल्ली। राजस्थान में एक किन्नर के घर बड़ी लूट हुई है। मामला हनुमानगढ़ जिले के धोलीपाल गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो चोरों ने किन्नर चन्नी बाई के घर में घुसकर लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। चोरी की ये घटना तब हुई, जब घर में कोई मौजूद नहीं था। आरोपी वारदात को अंजाम देकर आसानी से मौके से फरार हो गए। चोर करीब 55 तोला सोना और 12 लाख नकदी चुराकर ले गए। इतना ही नहीं उन्होंने घर के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों में आग को हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों ने घटना के बारे में जानकारी ली है। शुरुआती जांच में पुलिस की ओर से इस चोरी की घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका व्यक्त की जा रही है।
आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसएफएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। आरोपी घर में रखे सामान और परिवार की गैरमौजूदगी के बारे में पहले से जानते थे या नहीं, इस बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस वारदात में किसी परिचित की भूमिका तो नहीं है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here