महिला ने विधायक को मारा थप्पड़

0
349


कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में जननायक जनता पार्टी के विधायक ईश्वर सिंह को एक महिला ने थप्पड़ मार दिया। घटना के समय विधायक घोघा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। तभी बाढ़ से प्रभावित एक नाराज महिला ने विधायक ईश्वर सिंह को थप्पड़ मार दिया। वो घग्गर नदी के उफान के कारण इलाके में आई बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रशासन की लापरवाही से बेहद नाराज थी। विधायक ईश्वर सिंह ने कहा है कि उन्होंने थप्पड़ मारने वाली महिला को माफ कर दिया है। वे महिला के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे। विधायक के मुताबिक, महिला ने कहा कि अगर मैं चाहता तो बांध नहीं टूटता। मैंने उसे समझाया कि यह एक प्राकृतिक आपदा थी। उन्होंने कहा कि मैंने महिला को उसके कृत्य के लिए ‘माफ’ कर दिया है और मैं उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करूंगा।
घटना के दौरान विधायक बाढ़ प्रभावित घुला में हालात का जायजा ले रहे थे। बता दें कि घग्गर नदी के उफान के कारण इलाके में बाढ़ की स्थिति को लेकर यहां के लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की ओर से खास इंतजाम न होने से लोगों में काफी नाराजगी है। विधायक को थप्पड़ मारने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में महिला विधायक को थप्पड़ मारती दिख रही है। साथ ही पूछती है कि तुम अब क्यों आए हो? बताया जा रहा है कि महिला एक छोटा बांध के टूटने से नाराज थीं, जिसके कारण क्षेत्र में पानी घुस गया और बाढ़ आ गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here