Home News Posts उत्तराखंड पेड़ों को अंगवस्त्र पहना कर लिया पेड़ नहीं कटने देंगे का संकल्प

पेड़ों को अंगवस्त्र पहना कर लिया पेड़ नहीं कटने देंगे का संकल्प

0
613



देहरादून। उत्तराखंड में लाखों पेड़ विकास कार्यों के नाम पर बली चढ़ गये है , अंधाधुंध दोहन से पर्यावरण बहुत प्रभावित हुआ है, बेतहाशा गर्मी बढना और जिसका असर अब वाटर लेवल पर भी पड़ा है
और अब सरकारी तंत्र का बेतुका खलंगा परियोजना को लाना जो कि देहरादून के लिए बहुत घातक साबित होगा।
जल व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा पिछले 2 वर्षो से चल लगातार चल रही साप्ताहिक मुहिम चलाई जा रही है ताकि हमारे पेड़ बचे रहे। समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया कि उनकी समिति पीछले 2 वर्षों से एक एक पेडो को ट्री गार्ड से मुक्त करना व जहां भी पेड़ों के तने को सिमेन्ट से दबाया गया है वहां से सिमेन्ट की खुदाई करके उन्हें नया जीवन प्रदान कर रहे हैं। वहीं खंगला में उन 2000 पेड़ों को उस योजना के लिए काटने की प्रयोजन है जो कभी कामयाब नही हो सकती है और नहीं उसका कोई देहरादून वासियों को फायदा होगा, इस लिए आज खंगला में समिति के सभी सदस्यों ने अपना रोष और दुःख व्यक्त किया और उन पेड़ों पर अंगवस्त्र पहना कर यह संकल्प लिया कि चाहे हमारी जान चली जाए लेकिन हम एक भी पेड़ नहीं कटने देंगे।
इस संबंध में समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया जहां हम हर रविवार को एक-एक पेड़ को बचाने के लिए अपना कीमती समय लग रहे हैं वहीं 2000 पेड़ को काटना बेमानी होगा इनको बचाने के लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार है। इस आंदोलन में विभिन्न संस्थाओं के साथ श्री महाकाल सेवा समिति के
बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, आलोक जैन, डा० नितिन अग्रवाल, हेमराज अरोड़ा, गौरव जैन, आयुष जैन, सचिन आनंद, राहुल माटा, कृतिका राणा अनुष्का राणा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here