Home News Posts उत्तराखंड छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

0
481

अल्मोड़ा। छात्र संघ चुनाव को लेकर गढ़वाल समेत कुमाऊं क्षेत्र में काफी जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। आज कुमाऊं क्षेत्र के अल्मोड़ा में चौघानपाटा में प्रदर्शन के बीच टाइगर ग्रुप के छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी दीपक लोहनी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर कई छात्रों की चीख पुकार निकल पड़ी। आनन फानन में झुलसे छात्र को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here