‘जितने ज्यादा बच्चे, उतनी ज्यादा सैलरी’

0
227


नई दिल्ली। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने अधिक बच्चे पैदा करने को लेकर जातीय समुदायों के लोगों के लिए विभिन्न प्रोत्साहन की घोषणा की। दक्षिण सिक्किम के जोरथांग शहर में रविवार को माघ संक्रांति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सिक्किम की ‘‘प्रजनन दर में हाल के वर्षों में प्रति महिला एक बच्चे की सबसे कम वृद्धि दर दर्ज किए जाने के साथ जातीय समुदायों की आबादी घट गई है।’’ तमांग ने कहा कि ”हमें महिलाओं सहित स्थानीय लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करके कम होती प्रजनन दर को रोकने की जरूरत है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पहले ही सेवा में महिलाओं को 365 दिन का मातृत्व अवकाश और पुरुष कर्मचारियों को 30 दिन का पितृत्व अवकाश प्रदान कर चुकी है ताकि उन्हें बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। मुख्यमंत्री तमांग ने कहा कि राज्य सरकार ने महिला कर्मचारियों को दूसरा बच्चा होने पर एक वेतन वृद्धि और तीसरा बच्चा होने पर दो वेतन वृद्धि देने का प्रस्ताव किया है। उन्होंने कहा कि आम लोग भी कई बच्चे पैदा करने के लिए वित्तीय सहायता के पात्र होंगे, जिसका विवरण स्वास्थ्य और महिला एवं बाल देखभाल विभागों से तैयार किया जाएगा। तमांग ने कहा कि उनकी सरकार ने सिक्किम के अस्पतालों में ‘आईवीएफ’ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) सुविधा शुरू की है ताकि स्वाभाविक रूप से गर्भधारण में समस्या होने पर महिलाओं को इसके लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here