Home News Posts उत्तराखंड प्रदेश की आबकारी नीति पर हाईकोर्ट ने दिया 13 दिन का स्टे

प्रदेश की आबकारी नीति पर हाईकोर्ट ने दिया 13 दिन का स्टे

0
482

देहरादून। प्रदेश सरकार की आबकारी नीति पालिसी पर हाईकोर्ट ने 13 दिन का स्टे लगा दिया है। फिलहाल राज्य मेंं 10 अप्रैल तक शराब की दुकानों का आवंटन नहीं किया जा सकेगा। हाईकोर्ट ने सरकार को आबकारी नीति पालिसी पर 13 दिन के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिये गये है। निर्देश पालिसी में लाईसेंसधारकों को कम समय दिये जाने के मामले को लेकर न्यायालय द्वारा सरकार को यह झटका दिया गया है। फिलहाल राज्य में 10 अप्रैल तक शराब की दुकानों का आवंटन नहीं हो सकेगा। वहीं शराब सस्ती हो जाने को लेकर इंतजार कर रहे लोगों को भी हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद झटका लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here