Home ताजा ख़बर विमान में बम की सूचना के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई...

विमान में बम की सूचना के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

0
321

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जो दिल्ली से वाराणसी जा रही थी। दिल्ली से बनारस जाने वाले इंडिगो विमान में बम की सूचना के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक आज सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से बनारस जाने वाली फ्लाइट में बम की खबर थी, क्विक रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची, हालांकि अभी तक कुछ संवेदनशील नहीं मिला। सभी यात्रियों को इमरजेंसी डोर से उतारा गया। फ्लाइट की जांच की जा रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड, क्विक रिस्पॉन्स टीम और बम स्क्वाड मौजूद है। जिस तेजी के साथ यात्रियों को बाहर निकालने के लिए कहा गया और विमान में लगातार एक अलार्म या सायरन बज रहा था। इस पूरे मामले में सीआईएसएफ का कहना है कि उन्हें बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद ये कदम उठाया गया। मतलब साफ है कि विमान को बम से उड़ाने की धमकी के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दरअसल एक वीडियो सामने आया, जिसमें यात्रियों को जल्दी-जल्दी विमान से बाहर निकाला जा रहा था। उसे देख कर समझा जा सकता था कि विमान में किसी अनहोनी का खतरा होने की आशंका थी। दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने पुष्टि की कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा, “सभी यात्री सुरक्षित हैं और उड़ान का विस्तृत निरीक्षण किया जा रहा है। सभी यात्रियों को बिना किसी घटना के आपातकालीन निकास के माध्यम से निकाल लिया गया।” जांच जारी रहने पर और अपडेट प्रदान किए जाएंगे। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि विमान में कितने यात्री सवार थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here