Home News Posts उत्तराखंड गैंगवार होने से पहले ही बदमाश गिरफ्तार !

गैंगवार होने से पहले ही बदमाश गिरफ्तार !

0
25
  • दो पिस्टल, दो मैगजीन व 10 कारतूस बरामद
  • भाई की हत्या का बदला लेने के लिए हरिद्वार आया था आरोपी

हरिद्वार। धर्मनगरी में गैंगवार के उद्देश्य से आये एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से 2 पिस्टल, मैगजीन व 10 कारतूस बरामद किये गये है। आरोपी अपने भाई की हत्या का बदला लेने हरिद्वार आया था।
जानकारी के अनुसार बीती रात कोतवाली नगर पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान जब पुलिस चित्रकूट घाट के पास पहुंची तो उसे वहंा एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास रखे बैग से 32 बोर की दो पिस्टल, दो मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कुमार पुत्र महावीर सिंह, निवासी ग्राम बुडीना कला, थाना तितावी, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश बताया। बताया कि वर्ष 2010 में उसके भाई की हत्या कर दी गई थी और तभी से वह भाई के हत्यारों को ठिकाने लगाने के लिए मौके की तलाश में था। गैंगवार की आशंका के चलते आरोपी अप्रैल 2026 में हरिद्वार आया और एक आश्रम को लीज पर लेकर होटल के रूप में व्यापार कर रहा था। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि उसके भाई के हत्यारे इस समय जेल से बाहर हैं और हरिद्वार आने वाले हैं। जिसके चलते उसने यह पूरी तैयारी रखी थी। पुलिस की सतर्कता और समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित गैंगवार की बड़ी वारदात टल गई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली नगर लाया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here