Home News Posts उत्तराखंड जयकारों के साथ निकली नगर परिक्रमा

जयकारों के साथ निकली नगर परिक्रमा

0
516

देहरादून। झंडेजी के जयकारों के साथ भारी संख्या में संगत ने झंडेजी के श्रीमहंत देवेन्द्र दास की अगुवाई में नगर परिक्रमा निकाली।
आज यहां प्रातः साढे सात बजे झंडेजी दरबार से बडी संख्या में संगत के साथ श्रीमहंत देवेन्द्र दास की अगुवाई में नगर परिक्रमा निकाली गयी। नगर परिक्रमा दरबार साहिब परिसर से प्रारम्भ होकर सहारनपुर चौक, कांवली रोड से खुडबुडा मौहल्ला स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल (बिन्दाल) पहुंची जहां से विकासनगर, पांवटा साहिब की संगत को रवाना किया गया। जिसके बाद नगर परिक्रमा तिलक रोड, बिन्दाल कट से घंटाघर की ओर चली इस दौरान संगतों ने दरबार साहिब, झंडा साहिब के जयकारें करते रहे। बिन्दाल से चकराता रोड होते हुए नगर परिक्रमा घंटाघर चौक पहुंची। इस दौरान संगतों के साथ श्रीमहंत संगत के आगे—आगे थे। नगर परिक्रमा घंटाघर चौक से पल्टन बाजार, लक्खीबाग, सहारनपुर चौक, बांबे बाग से समाधी स्थल से वापस सहारनपुर चौक व दरबार साहिब आकर सम्पन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here