दुल्हन ने लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करते हुए मतदान किया

0
103

हल्द्वानी। लालकुआं के दैलिया मतदान केन्द्र पर दुल्हा दुल्हन पहुंचे जहां पर दुल्हन ने मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई।
आज यहां उत्तराखण्ड के पांच सीटों पर मतदन हो रहे हैं। लोकतंत्र क इस पर्व में हर कोई बढचढकर अपनी भागीदारी निभा रहा है मतदान करने के लिए लोग सुबह से लाइनों में लगे हुए हैं। नैनीताल जिले के लाल कुंआ विधानसभा क्षेत्र के दैलिया मतदान केन्द्र पर एक ऐसा नजारा देखने को सामनेे आया जहां दुल्हा दुल्हन मतदान स्थल पर पहुंचे। जहां दुल्हन ने मतदान कर इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। दुल्हन ने बताया कि देर रात उसकी शादी हुई है और आज मतदान के दिन उसकी बिदाई हो रही है लेकिन विदाई से पहले अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया है। दुल्हन गायत्री चन्दोल ने बताया कि दैलिया गांव में पली पढी है और वर्तमान मे वह बेंगलुरू में जॉब करती है जहां बेगलुरू निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है और देर रात शादी समारोह के बाद विदाई से पहले मतदान स्थल पर पहुंच अपना मताधिकार का प्रयोग किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here