Home ताजा ख़बर आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 2 आतंकी ढेर किये

आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 2 आतंकी ढेर किये

0
398


श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के नौशेरा में जहां घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकियों को मार गिराया गया है। व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी है। उसने बताया कि संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में खुफिया एजेंसियों और जम्मू कश्मीर पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर भारतीय सेना द्वारा 8 सितंबर की मध्यरात्रि को लाम, नौशेरा के सामान्य क्षेत्र में एक घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया गया था। 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है और बड़ी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद की गई है। ऑपरेशन जारी है। इससे पहले 2 सितंबर को भी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ के दौरान जम्मू-कश्मीर के सुंजवान मिलिट्री स्टेशन पर आतंकियों ने फायरिंग की थी। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हुआ था। इससे पहले 29 अगस्त को कुपवाड़ा में आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में 3 आतंकी मारे गए थे। इस दौरान 2 आतंकी माछिल और तंगधार में मारे गए थे। ये ऑपरेशन भी 28 और 29 अगस्त के बीच की रात में शुरू हुआ था। वहीं 14 अगस्त को डोडा में कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए थे। इस एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी भी मारा गया था। इससे पहले 16 जुलाई को डोडा में बड़ी मुठभेड़ हुई थी, इसमें कैप्टन समेत 5 जवान शहीद हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here