Home News Posts आचार संहिता उल्लंघन पर तेलंगाना के पुलिस के प्रमुख अंजनी कुमार सस्पेंड

आचार संहिता उल्लंघन पर तेलंगाना के पुलिस के प्रमुख अंजनी कुमार सस्पेंड

0
417

नई दिल्ली। तेलंगाना विधानसभा चुनावों के परिणामों के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य पुलिस के प्रमुख अंजनी कुमार को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के लिए तेलंगाना के डीजीपी को निलंबित करने का आदेश दिया है। सूत्र बता रहे हैं कि चुनाव आयोग के पास डीजीपी को लेकर कई शिकायत की गई थीं, इसी को लेकर चुनाव आयोग ने यह बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि इससे पहले तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक ने संजय जैन, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, तेलंगाना और महेश भागवत, नोडल (व्यय) के साथ हैदराबाद में तेलंगाना विधान सभा के लिए चल रहे आम चुनाव में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अनुमुला रेवंत रेड्डी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात को लेकर ही आपत्ति जताई गई थी और अब इसी मामले को लेकर उन्हें चुनाव आयोग ने निलंबित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here