देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी दून में एक 16 साल की किशोरी के साथ गैंग रेप जैसी जघन्य घटना सामने आई है। सबसे गंभीर बात यह है कि गैंग रेप की इस घटना को राजधानी दून के आईएसबीटी जैसे सार्वजानिक स्थल पर बस के भीतर अंजाम दिया गया है। घटना 13 अगस्त 2024 की मध्य रात्रि की बताई जा रही। किशोरी पंजाब की निवासी है। वह पंजाब से दिल्ली पहुंची और वहां से मुरादाबाद। इसके बाद परिवहन निगम की बस से देहरादून पहुंची थी। बताया जा रहा है कि किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने जब आईएसबीटी से किशोरी को रेस्क्यू किया तो घटना का खुलासा हुआ। कमेटी ने काउंसलिंग के बाद टीम ने शनिवार को आईएसबीटी चौकी पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक आईएसबीटी पर किशोरी 13 अगस्त की शाम को बदहवास हालत में मिली थी। सहमी किशोरी ने मौके पर कुछ नहीं बताया। इसके बाद उसकी काउंसलिंग कराई गई, तो घटना का खुलासा हुआ। काउंसलिंग में पता चला कि किशोरी के साथ बस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।
दून पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 2 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है।





