राम नवमी पर सूर्य की किरणों से हुआ रामलला का सूर्याभिषेक

0
378


अयोध्या। आज देशभर में रामनवमी धूमधाम से मनाई जा रही है। अयोध्या में रामनवमी के मौके पर रामलला का सूर्य की किरणों ने तिलक किया। इस मौके पर रामलला का विशेष श्रृंगार भी किया गया। आज का ये पर्व अयोध्या समेत पूरे देश के लिए खाफी खास है क्योंकि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये पहली रामनवमी है। कई सालों बाद ये अद्भुत मौका आया है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
500 साल बाद अभिजीत मुहूर्त में रामलला के विग्रह का सूर्याभिषेक किया गया। इस सूर्याभिषेक में प्रभू के माथे पर सूर्ण की किरण से तिलक किया गया। इस खास पर्व पर सुबह साढ़े तीन बजे ही रामलला के दर्शन शुरू हो गए थे। इस वजह से राम मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हैं। इस अद्भुत नजारे के कई ट्राइल भी किए गए थे। मंगलवार को भी इसका ट्राइल किया गया। इस सूर्याभिषेक के दौरान तकरीबन 4 से 6 मिनट तक रामलला की मूर्ति के मस्तक पर सूर्य तिलक किया गया। सूर्य की रोशनी रामलला पर इस तरह पड़ीं, मानो भगवान राम को सूर्य तिलक लगाया हो। इस दृश्य ने हर किसी का मन मोह लिया।
इससे पहले रामनवमी के मौके पर राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए थे। रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। ऐसे में मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई है। राम भक्तों में रामलला के दर्शन को लेकर खासा उत्साह है। भक्तों ने बड़े पैमाने पर रामनवमी के मौके पर सरयू नदी में आस्था और श्रद्धा की डुबकी लगाई। रामनवमी के मौके पर भक्तों ने बुधवार तड़के ही राम मंदिर पहुंचना शुरू कर दिया था। इस दौरान जयश्रीराम के जयकारे से आसमान गूंज उठा। आज अयोध्या में लगभग 25 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here