- ड्यूटी पर रही महिला डॉक्टर और नर्साे बांधी राखी
देहरादून। एसएसपी अजय सिंह ने कोरेनेशन तथा दून अस्पताल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डयूटी पर रही महिला डॉक्टरो व नर्सो ने एसएसपी को राखी बांधकर शुभकामनाएं दी।
आज यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा कोरेनेशन तथा दून हास्पिटल का भ्रमण कर वंहा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में एसएसपी अजय सिंह द्वारा अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। भ्रमण के दौरान कोरेनेशन हास्पिटल तथा दून हास्पिटल में ड्यूटी पर नियुक्त महिला डाक्टरों तथा नर्सों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह तथा उपस्थित पुलिस टीम की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित महिला डाक्टरों व अन्य महिला स्टाफ को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा देहरादून पुलिस की सर्वाेच्च प्रार्थमिकता है। डॉक्टर नर्स को दिलाया भरोसा वर्क प्लेस पर कार्य के दौरान भी सेन्स ऑफ सिक्युरिटी देना हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान एसएसपी द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों को अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिये गये। उक्त अवसर पर कोरोनेशन अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वी के चौहान व दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर गीता जैन मौजूद रही।