सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से किया नामांकन

0
62


कन्नौज। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल कर दिया।अखिलेश यादव के साथ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुब्रत पाठक ने भी गुरुवार को ही अपना नामांकन पत्र भरा है। दोनों ही पार्टी के नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को अपने अपने नामांकन पत्र भर दिए है। अखिलेश यादव 2000 में कन्नौज सीट पर हुए उपचुनाव में पहली बार सांसद चुने गये थे। उसके बाद वह 2004 और 2009 में भी इसी सीट से सांसद रहे। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा से इस्तीफा देने के चलते 2012 में कन्नौज सीट पर हुए उपचुनाव में अखिलेश की पत्नी डिंपल निर्विरोध चुनी गई थीं। वर्ष 2014 के आम चुनाव में भी डिंपल ने इसी सीट से जीत दर्ज की थी। हालांकि साल 2019 के चुनाव में वह भाजपा के सुब्रत पाठक से पराजित हो गई थीं। अखिलेश यादव वर्तमान में करहल विधानसभा सीट से विधायक हैं और उप्र विधानसभा में नेता विपक्ष हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वह करहल सीट से पहली बार विधायक बने थे। कन्नौज में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आगामी 13 मई को मतदान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here