Home News Posts उत्तराखंड दून में साउथ अफ्रीका की छात्रा से दुष्कर्म

दून में साउथ अफ्रीका की छात्रा से दुष्कर्म

0
446


देहरादून। राजधानी दून में सूडान के छात्र द्वारा साउथ अफ्रीका की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों देहरादून के एक निजी विवि में पढ़ते हैं। युवती बीकॉम कर रही है और युवक बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। युवती युवक की पार्टी में गई थी। आरोप है कि युवक ने सोते हुए दुष्कर्म किया। क्लेमेंट टाउन थाना इलाके में साउथ अफ्रीका की रहने वाली छात्रा के साथ साउथ सूडान के रहने वाले छात्र ने दुराचार के आरोप का मामला सामने आया है। युवती ने इस पूरे मामले की दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद अब देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ सदर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना 29 तारीख की बताई जा रही है और युवती 30 तारीख को दिल्ली चली गई थी। जहां दिल्ली पुलिस में उसने अपनी प्राथमिक शिकायत दर्ज कराई थी दिल्ली पुलिस ने मामला देहरादून का होने के कारण पूरी शिकायत देहरादून भेज दी थी जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों सुभाष नगर स्थित निजी कॉलेज में पढ़ते हैं। छात्रा फिलहाल अस्पताल में साइकैटरिस्ट के पास अपना इलाज कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here