देहरादून। शनि सेना सेवा समिति (रजि) द्वारा समाजसेवी, राज्य आंदोलनकारी एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष मोहन खत्री को उनकी सामाजिक सक्रियता, नि:स्वार्थ सेवा भावना तथा निरंतर असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह शिवाजी धर्मशाला में आयोजित किया गया, जहां प्रतिवर्ष की भांति शनि महाराज के जागरण एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने श्री मोहन खत्री की उल्लेखनीय सेवाओं से आम जनमानस को अवगत कराया और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।
समिति द्वारा सम्मानित करते हुए उनसे अपेक्षा व्यक्त की गई कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार दिन-रात असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करते रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी उनके सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।




