Home News Posts Filmy फिल्म जवान को लेकर शाहरुख खान के फैंस हैं काफी एक्साइमेंट !

फिल्म जवान को लेकर शाहरुख खान के फैंस हैं काफी एक्साइमेंट !

0
416


मुंबई। शाहरुख खान न सिर्फ बॉलीवुड के बादशाह हैं बल्कि दुनिया भर में अपने फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। शाहरुख का क्रेज फैन्स के सिर चढ़ कर बोलता है और वो अपने फैन्स के साथ कनेक्ट करना भी खूब जानते हैं। इसका एक बड़ा सबूत है उनका #AskSRK सेशन जो वो हर महीने अपने सोशल मीडिया पेज पर फैन्स के लिए होस्ट करते हैं इस दौरान शाहरुख बेहद मजेदार और दिलचस्प अंदाज में अपने फैन्स द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हैं। शाहरुख के ये जवाब न सिर्फ मनोरंजक होते है बल्कि उनके कमाल के सेंस ऑफ ह्यूमर से भी भरे होते हैं। सुपरस्टार ने अब एक और #AskSRK सेशन रखा और उनके जवाब फिर से हर तरफ छाए हुए है। इस बार शाहरुख की आगामी फिल्म जवान को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइमेंट देखने को मिली। एक ट्विटर यूजर ने शाहरुख खान से उनके इवनिंग प्लान के बारे में पूछा, जिस पर अभिनेता ने जवाब दिया, “सोच रहा था कि एटली के साथ जवान देखेंगे”.. वहीं, एक दूसरे यूजर ने शाहरुख खान से पूछा कि उनके लिए डंकी या जवान में से कौन शारीरिक रूप से अधिक चुनौतीपूर्ण रहा, जिस पर उन्होंने जवाब दिया, “जवान फॉर श्योर लॉट्स ऑफ एक्शन”..
शाहरुख खान के एक फैन ने उनसे जल्द से जल्द जवान दिखाने की गुजारिश की, तो एक्टर ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, ‘जरूर मिलते हैं 7 सितंबर को’.. वहीं, एक ट्विटर यूजर के पूछने पर कि हमारे जवान विलेन के बारे में कुछ कहें, शाहरुख खान से जवाब दिया, “@VijaySethuOffl मेरे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक है और जवान में बहुत कूल लगे हैं..”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here