Home News Posts उत्तराखंड लाल बत्ती व हूटर लगाना स्कॉर्पियों सवार को पड़ा भारी, वाहन सीज

लाल बत्ती व हूटर लगाना स्कॉर्पियों सवार को पड़ा भारी, वाहन सीज

0
274

हरिद्वार। लाल—नीली बत्ती व हूटर लगाकर घूमना स्कार्पियों सवार को भारी पड़ गया। पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान स्कार्पियों को सीज कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट को देखते हुए हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था हेतु वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान थाना सिडकुल पुलिस द्वारा किर्बी चौक पर वाहनों की चेकिंग के दौरान चिन्मय चौक से एक काले रंग की स्कॉर्पियो जो लाल नीली बत्ती और हूटर बजाते हुए किर्बी चौक की तरफ आई जिसको रोक कर चेक किया गया तो उक्त वाहन को टिबड़ी निवासी शिवम चल रहा था। जिसके द्वारा वाहन के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये। जिस पर पुलिस ने वाहन को भली भांति चेक करके कब्जे में लेकर एमबी एक्ट में सीज कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here